लाइव न्यूज़ :

यूरोप में बाढ़ से 30 से अधिक लोगों की मौत, दर्जनों लापता

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:37 IST

Open in App

बर्लिन, 15 जुलाई (एपी) जर्मनी और बेल्जियम में बृहस्पतिवार को आई भीषण बाढ़ के चलते यूरोप में बाढ़ से 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लापता हैं। बाढ़ के चलते सड़कें जलमग्न हो गईं, अनेक कार पानी में बह गईं और इमारतें नष्ट हो गईं।

पश्चिमी यूरोप में हाल के दिनों में आए तूफान और भारी बारिश की वजह से नदियां और जलाशय उफान पर हैं जिससे उनके तटबंध टूट गए हैं तथा अचानक बाढ़ आ गई।

जर्मनी के पश्चिमी क्षेत्र यूकिर्शेन के अधिकारियों ने कहा कि वहां बाढ़ के चलते आठ लोगों की मौत हुई है। फोन और इंटरनेट संपर्क टूट जाने के कारण राहत और बचाव कार्य में बाधा आ रही है।

देश की एहरेवीलर काउंटी के अधिकारियों ने कहा कि बारिश और बाढ़ के चलते एफेल क्षेत्र के शुल्ड गांव में बीती रात कई मकानों के नष्ट हो जाने के कारण 18 लोगों की मौत हो गई तथा लगभग 70 लोग लापता हैं।

उन्होंने कहा कि अनेक लोग अपने घरों की छतों पर फंसे हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य में नौकाओं और हेलीकॉप्टरों को लगाया है। जर्मनी की सेना ने राहत कार्य में मदद के लिए 200 सैनिकों को भेजा है।

अमेरिका की यात्रा पर गईं जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि वह बाढ़ की खबरों से चिंतित हैं और जिन लोगों की जान गई हैं, उनके ‘‘परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं।’’

पड़ोसी देश बेल्जियम से भी बाढ़ के चलते जान-माल के नुकसान की खबरें हैं।

कई मीडिया प्रतिष्ठानों ने अपनी खबरों में कहा कि बेल्जियम के पूर्वी वेर्वीस में चार लोगों की मौत हुई है तथा देश के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में कई राजमार्ग जलमग्न हो गए हैं और रेल एवं सड़क यातायात ठप हो गया है।

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन ने प्रभावित लोगों की मदद का संकल्प व्यक्त किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बेल्जियम, जर्मनी, लग्जमबर्ग और नीदरलैंड में विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने लोगों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं। इस विपदा में जिन लोगों के मकान नष्ट हो गए हैं, उनसे मुझे सहानुभूति है। यूरोपीय संघ मदद के लिए तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना