लाइव न्यूज़ :

चीन में कोरोना के बाद बाढ़, सिचुआन प्रांत में 12 लोगों की मौत, कई लापता, 9,880 लोग प्रभावित

By भाषा | Updated: June 29, 2020 13:31 IST

चीन में कोरोना वायरस के बाद बाढ़ से लोग परेशान हैं। बाढ़ से 12 लोगों की मौत हो गई। अभी भी कई लोग लापता है। नुकसान से 9,880 लोग प्रभावित हुए हैं। यहां से कुल 7,705 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश के साथ आए तूफान से सिचुआन के यीहाई नगर-क्षेत्र में बाढ़ आ गई।क्षतिग्रस्त होने के बाद गाओयांग उपजिले में दो वाहन नदी में बह गए जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए।घरों एवं फसलों को हुए नुकसान से 9,880 लोग प्रभावित हुए हैं। यहां से कुल 7,705 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

बीजिंगः दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मियानिंग काउंटी सरकार के हवाले से बताया कि शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश के साथ आए तूफान से सिचुआन के यीहाई नगर-क्षेत्र में बाढ़ आ गई जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और सात लोग लापता हो गए।

सोमवार की खबर में बताया गया कि बाढ़ से राजमार्ग के क्षतिग्रस्त होने के बाद गाओयांग उपजिले में दो वाहन नदी में बह गए जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए। मूसलाधार बारिश से यीहाई और गाओयांग में स्थानीय सड़कों के टूट जाने और घरों एवं फसलों को हुए नुकसान से 9,880 लोग प्रभावित हुए हैं। यहां से कुल 7,705 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 

 राष्ट्रीय आपात प्रबंधन मंत्रालय ने रविवार को कहा कि जून की शुरुआत से बाढ़ का प्रकोप जारी है, जिसमें 78 लोग मारे गए या लापता हैं। 1,00,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और कुल मिला कर 25 अरब युआन से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। 

कोविड-19: डब्ल्यूएचओ ने दुनियाभर में संक्रमण के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड मामले दर्ज किए हैं। पिछले 24 घंटे में 189,000 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रविवार के इस आकंड़े ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक सप्ताह पहले जारी किए गए 183,000 मामलों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

यह आंकड़ा दिखाता है कि दुनियाभर में इस खतरनाक वायरस के संक्रमण का बढ़ना जारी है। ब्राजील से एक दिन में 46,800 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं अमेरिका में 44,400 और भारत में करीब 20,000 मामले सामने आए हैं। हालांकि अमेरिका में संक्रमण के सबसे ज्यादा 2,45,0000 मामले हैं। 

टॅग्स :चीनबाढ़शी जिनपिंगकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला