लाइव न्यूज़ :

वेनिस में बाढ़ आना जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को करता है प्रदर्शित

By भाषा | Updated: October 20, 2021 16:28 IST

Open in App

वेनिस,20 अक्टूबर (एपी) इतालवी शहर वेनिस नवंबर 2019 में इतिहास की दूसरी सबसे भयावह बाढ़ का सामना करने के बाद छह हफ्तों के अंदर चार और असाधारण समुद्री ज्वार से जलमग्न हो गया, जिससे जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के बारे में आशंका बढ़ गई है।

इस बार गर्मियों में लैगून (पश्चजल) जल का सेंट मार्क के बैसिलिका में बार-बार प्रवेश करना यह प्रदर्शित करता है कि खतरा कम नहीं हुआ है।

सेंट मार्क के मुख्य संरक्षक कार्लो अल्बर्टो टेसेरीन ने कहा, ‘‘मैं सिर्फ यह कह सकता हूं कि अगस्त में हमनें एक मीटर से अधिक ऊंचे ज्वार का पांच बार सामना किया। मैं अगस्त महीने की बात कर रहा हूं, जब हम निश्चिंत रहते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि वेनिस की अनूठी स्थलाकृति ने इसे जलवायु परिवर्तन के प्रति सुभेद्य बना दिया है। समुद्र के बढ़ते जल स्तर से उच्च ज्वार के आने की बारंबरता बढ़ रही है, जिससे 1,600 साल पुराना इतालवी शहर जलमग्न हो रहा है और धीरे-धीरे डूब रहा है।

वेनिस जैसे तटीय शहरों का भविष्य पर 31 अक्टूबर को स्काटलैंड के ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में जलवायु वैज्ञानिकों और वैश्विक नेताओं के चर्चा करने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो