लाइव न्यूज़ :

मध्य मेक्सिको में सरकारी अस्पताल में घुसा बाढ़ का पानी, 16 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 8, 2021 10:57 IST

Open in App

तुला (मेक्सिको), आठ सितंबर (एपी) मध्य मेक्सिको में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ का पानी मंगलवार को सुबह एक अस्पताल में घुस गया । इस दौरान संभवत: बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से 16 मरीजों की मौत हो गई। राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संस्थान (आईएनएसएस) ने यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया साइट पर आईएनएसएस ने पोस्ट कर बताया कि घटना में 40 मरीजों को बचा लिया गया है। मेक्सिको सिटी के उत्तर में करीब 60 मील (100 किलोमीटर) दूर स्थित मुख्य शहर तुला में तेजी से बाढ़ का पानी भरा और सुबह अन्य इलाकों के साथ साथ एक सरकारी अस्पताल भी इसकी चपेट में आ गया।

अस्पताल के अंदर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में घुटने तक भरे पानी में अस्पताल के कर्मी मरीजों को बाहर निकालते दिखे। मंगलवार को आपात कर्मियों ने अस्पताल को खाली कराया और मरीजों को एंबुलेंस के जरिए अन्य अस्पतालों में पहुंचाया।

आईएनएसएस के निदेशक जोए रोबलेडो ने बताया कि पानी भरने से इलाके में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई और अस्पताल का जेनरेटर भी बंद हो गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 56 मरीज थे जिनमें से करीब आधे कोविड-19 के मरीज थे।

बचावकर्मी और दमकलकर्मी तथा सैनिकों ने नौका के जरिए तुला में बाढ़ के कारण फंसे लोगों को निकाला। शहर का मध्य बाजार पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है। तुला के मेयर मैनुएल हरनांदेज बादिलो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज लोगों की जान बचाना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल