लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति, हजारों लोगों को निकाला गया

By भाषा | Updated: July 25, 2021 10:25 IST

Open in App

मनीला, 25 जुलाई (एपी) फिलीपीन में मानसून के कारण कई दिनों से जारी मूसलादार बारिश के कारण शनिवार को कई स्थानों पर बाढ़ आ गई और कम से कम एक ग्रामीण की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान उन्हें विस्थापित नागरिकों के बीच सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने और बचाव शिविरों को कोविड-19 का केंद्र बनाने से रोकने के लिए संघर्ष करना पड़ा। एक बड़ी नदी में जलस्तर बढ़ जाने पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मारिकिना में करीब 15,000 लोगों को रात में बाहर निकालना पड़ा।

मारिकिना के मेयर मार्सिलिनो टियोडोरो ने देश में पाए गए वायरस के अत्यधिक संक्रामक स्वरूप डेल्टा का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यदि बाढ़ का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला तो डेल्टा स्वरूप के खतरे के मद्देनजर हालात बहुत मुश्किल हो जाएंगे।’’

इस बीच, पुलिस ने बताया कि बागुइयु में शुक्रवार रात एक पेड़ के एक टैक्सी पर गिर जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। उत्तरी फिलीपीन में कई दिन से जारी बारिश के कारण निचले गांवों में पानी भर गया और भूस्खलन की घटनाएं हुईं।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि तूफान ‘इन-फा’ के कारण देश के पूर्वी तट और ताइवान में बारिश हुई। यह तूफान अब चीन की ओर बढ़ गया है।

फिलीपीन के अल्बे प्रांत के पियो डुरान में एक बंदरगाह के निकट शनिवार को तेज लहरों के कारण एक मालवाहक नौका पलट गई और पुलिस, दमकल कर्मियों एवं ग्रामीणों ने इसके चालक दल के 10 सदस्यों को बचा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?