लाइव न्यूज़ :

चीन में बाढ़ पहले लाई खौफ और फिर छीन लिया कई की रोजी-रोटी का साधन

By भाषा | Updated: July 30, 2021 13:08 IST

Open in App

शिन्जियांग (चीन), 30 जुलाई (एपी) मध्य चीन के हेनान प्रांत के बीचों-बीच स्थित 60 लाख आबादी वाले शिन्जियांग ने बाढ़ का ऐसा कहर अब से पहले कभी नहीं देखा था। पिछले हफ्ते हुई मूसलाधार बारिश में बांध टूट गए, पुल ढह गए और प्रांत का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया।

प्रांतीय राजधानी झेंगझोउ में, साल भर की बारिश महज तीन दिनों में हुई। अधिकारियों ने मृतक संख्या तेजी से बढ़कर 99 होने की बृहस्पतिवार को घोषणा की थी।

झेंगझोऊ में जम कर बरसने के बाद बादलों ने शिन्जियांग का रुख कर लिया था। झेंगझोऊ में लोग अपनी कारों और सबवे ट्रेनों में डूब गए थे। 21 जुलाई को, शहर में रात भर अत्यधिक भारी बारिश हुई जिससे सड़कें नदियों में बदल गई थी और शहर द्वीपों में।

अधिकारियों ने बाढ़ और बारिश में कुल आर्थिक नुकसान 14 अरब डॉलर का होने का अनुमान व्यक्त किया है जो प्रांत की मुख्यत: कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए जबर्दस्त झटका है।

कुछ लोग 1963 में आए इसी तरह के प्रलय को याद करते हैं हालांकि उस वक्त की बारिश इस बार जितनी बुरी नहीं थी। उस वक्त अभी की तरह बचाव टीमें भी नहीं हुआ करती थी लेकिन इस बार जिंदगियों का नुकसान कम हुआ है क्योंकि अब लोग मिट्टी के घरों की बजाय ठोस कंक्रीट के घरों में रहते हैं।

शिन्जियांग में अब तक किसी के मौत की खबर नहीं है लेकिन कई आस-पास के गांव अब भी जलमग्न हैं। राहत कार्य जारी हैं। पंपों से मटमैला बाढ़ का पानी बाहर फेंका जा रहा है जबकि बुलडोजर निचले बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को अपने फावड़ों के पंजों में फंसाकर सुरक्षित स्थानों पर ला रहे हैं।

भले ही बचाव के प्रयासों को व्यापक प्रशंसा मिली है, लेकिन सरकार की तूफान संबंधी तैयारियों के बारे में और लोगों को मुश्किल हालातों के लिए क्यों छोड़ा गया, इस पर सवाल उठ रहे हैं।

अधिकारियों ने बाढ़ पर रिपोर्टिंग को बहुत सावधानी से नियंत्रित किया। नियंत्रकों ने चीनी मीडिया से कुछ महत्वपूर्ण खबरों को तेजी से हटा दिया, जबकि एक शातिर सोशल मीडिया अभियान ने विदेशी पत्रकारों को निशाना बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक