लाइव न्यूज़ :

बेल्जियम में फिर से बाढ़ का कहर

By भाषा | Updated: July 25, 2021 09:14 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 25 जुलाई (एपी) बेल्जियम में भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ ने शनिवार को एक बार फिर कई इलाकों में तबाही मचा दी, और तेज बहाव में कई कारें बह गयीं।

बाढ़ में खासतौर से ब्रसेल्स शहर के वालून ब्रबांत और नामुर प्रांतों को नुकसान पहुंचा है। पहले से ही बाढ़ का दंश झेल रहे इन प्रांतों में 36 लोगों की मौत हो चुकी है और सात लोग लापता हैं।

बेल्जियम के ‘संकट केंद्र’ ने 1.15 करोड़ की आबादी को कई दिनों तक खराब मौसम के बने रहने की चेतावनी दी है।

भारी बारिश से दिनांत में काफी नुकसान पहुंचा है। डिप्टी मेयर रॉबर्ट क्लोसेट ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए दमकलकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जीवनभर यहां रहा हूं और मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।’’

पिछले हफ्ते आयी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित लीज प्रांत में स्थिति की निगरानी कर रहे स्थानीय प्राधिकारियों ने बताया कि सप्ताहांत में नदियों के ज्यादा उफान पर रहने की संभावना नहीं है और उन्होंने कहा कि अभी इलाकों को खाली कराने की आवश्यकता नहीं है।

बेल्जियम और पड़ोसी देशों में पिछले हफ्ते आयी बाढ़ में मरने वाले लोगों की संख्या इस हफ्ते 210 के पार चली गयी है और अरबों रुपये के नुकसान का आकलन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात