लाइव न्यूज़ :

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में बाढ़ से तबाही, आपात स्थित घोषित

By भाषा | Updated: November 18, 2021 10:57 IST

Open in App

वैंकूवर, 18 नवंबर (एपी) कनाडा के प्रशांत तटीय प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और मिट्टी धंसने की घटनाओं के मद्देनजर बुधवार को आपात स्थिति घोषित कर दी गई। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें और अधिक जान-माल का नुकसान होने की आशंका है।

दक्षिणी ब्रिटिश कोलंबिया में शनिवार से सोमवार के बीच रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद ब्रिटिश कोलंबिया के निचले मुख्य इलाके में और प्रांत के अंदरूनी हिस्सों में प्रमुख मार्ग बाढ़ के कारण जलमग्न हो गये या वहां भूस्खलन हुआ जिससे उनका शेष हिस्से से संपर्क कट गया।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने वाशिंगटन में कहा, ‘‘ ब्रिटिश कोलंबिया में मूसलाधार बारिश के कारण भीषण बाढ़ आई है और कई लोग मारे गए हैं। हम कनाडा सशस्त्र बल सहित कई तरह की मदद वहां भेज रहे हैं, साथ ही खराब मौसम के कारण हुई घटनाओं से निपटने और पुनर्निर्माण के लिए भी हम तत्पर रहेंगे।’’

इस बीच, कनाडा की सीमा से लगे छोटे से अमेरिकी शहर सुमास के निवासियों के अनुसार, वहां बाढ़ से करीब तीन चौथाई मकान प्रभावित हुए हैं। राहत कार्य जारी है। वहां कई से दिन बारिश और तूफान का कहर था, जिसमें कई प्रमुख सड़क मार्ग जलमग्न या क्षतिग्रस्त हो गए और सैकड़ों लोगों को अपने घर छोड़़ने पड़े।

सुमास में हालांकि बुधवार को धूप निकली थी, वहां से करीब 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

वाशिंगटन के गवर्नर जे इंसली ने सोमवार को 14 काउंटी में मौसम की स्थिति गंभीर रहने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल