मध्य चीन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हुई

By भाषा | Updated: July 29, 2021 17:10 IST2021-07-29T17:10:33+5:302021-07-29T17:10:33+5:30

Flood death toll rises to 99 in central China | मध्य चीन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हुई

मध्य चीन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हुई

बीजिंग, 29 जुलाई (एपी) मध्य चीन के एक प्रांत में पिछले सप्ताह आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सरकारी मीडिया में आईं प्रारंभिक खबरों में न तो मृतकों के बारे में और न ही उनके मौत के कारणों की जानकारी गई।

हेनान प्रांत की राजधानी झेंगझू में नौ दिन पहले रिकॉर्ड बारिश हुई थी। बारिश के कारण सड़कें नदियों में तब्दील हो गई थी और वाहन बह गए थे। बाढ़ का पानी शहर की मेट्रो प्रणाली में भी जमा हो गया था। करीब 14 लोगों की मौत हो गई।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि कुछ इलाकों में पानी कम हुआ है। राहत और सफाई कार्य जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Flood death toll rises to 99 in central China

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे