लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में प्रतिबंधित अलगाववादी समूह के पांच आतंकवादी मारे गए

By भाषा | Updated: August 10, 2021 16:43 IST

Open in App

कराची, 10 अगस्त पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) से संबंधित पांच आतंकवादियों को मार गिराया। ये आतंकवादी देश के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में एक हमले की साजिश रच रहे थे। आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक प्रवक्ता ने बताया कि क्वेटा के न्यू कहन मारी कैंप में खफिया अभियान में अलगाववादी समूह के ये आतंकवादी मारे गए।

प्रवक्ता ने बताया कि इन आतंकवादियों का ताल्लुक बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) से है।

उन्होंने बताया, ‘‘ हमें ख़ुफ़िया जानकारी मिली थी कि बीएलए के आतंकवादी क्वेटा में एक संवेदनशील प्रतिष्ठान पर हमले की साजिश रच रहे हैं। इन्हें न्यू कहन मारी कैंप में रोका गया और आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन इसके बाद इन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी और इसके बाद जवाबी गोलीबारी में पांच आतंकवादी मारे गए। हालांकि दो-तीन फ़रार होने में सफल रहे।’’

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से दो की पहचान खान मोहम्मद और जमील अहमद के रूप में हुई है और तीन अन्य की पहचान स्थापित करने की कोशिश जारी है। घटनास्थल से हथियार और आयुध तथा दो मोटरसाइकिलें ज़ब्त की गईं।

सोमवार शाम में आतंकवादियों ने शहर में एक दुकान पर हथगोला फेंका था, जिसमें एक असैन्य नागरिक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब