लाइव न्यूज़ :

इराक की राजधानी में अमेरिकी दूतावास के पास दागे गए पांच रॉकेट

By भाषा | Updated: January 26, 2020 23:46 IST

एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि तीन रॉकेट उच्च सुरक्षा परिसर में आकर गिरे जबकि एक अन्य ने बताया कि इस इलाके में पांच रॉकेट दागे गए। घटना में हताहत की कोई सूचना नहीं मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देइराक की राजधानी बगदाद में रविवार को अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट दागे गए। देश में अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर इस ताजा हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।

इराक की राजधानी बगदाद में रविवार को अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट दागे गए। दो सुरक्षा सूत्रों ने एएफपी को यह जानकारी दी। देश में अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर इस ताजा हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। एएफपी के संवाददाताओं ने दजला नदी के पश्चिमी किनारे धमाके की आवाज को सुना। इसी क्षेत्र में अधिकांश विदेशी दूतावास स्थित हैं।

एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि तीन रॉकेट उच्च सुरक्षा परिसर में आकर गिरे जबकि एक अन्य ने बताया कि इस इलाके में पांच रॉकेट दागे गए। घटना में हताहत की कोई सूचना नहीं मिली है।

बता दें कि पहले भी इराक में अमेरिकी दूतावास के पास मिसाइल हमले हुए हैं। ये हमले ईरान ने किए थे। ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को बीते दिनों अमेरिका ने एक हमले में मार गिराया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है।

पिछले दिनों ईरान द्वारा निशाना बनाए गए अमेरिकी सैनिकों को लेकर खबर आई थी कि उनमें से 34 को मानसिक चोटें आई हैं। यह जानकारी पेंटागन ने दी थी। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किसी भी सैनिक के हताहत होने से इनकार किया था। 

 

टॅग्स :इराकईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल