लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच बचावकर्मियों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: December 9, 2020 20:58 IST

Open in App

पेरिस, नौ दिसंबर (एपी) फ्रांस की आल्प्स पर्वत श्रृंखला में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक पर्वतीय बचाव दल के पांच सदस्यों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सवोई प्रांतीय प्रशासन ने एक बयान में कहा कि हेलीकॉप्टर मंगलवार शाम को टीम को सवोई क्षेत्र में एक प्रशिक्षण अभियान पर ले जा रहा था। हेलीकॉप्टर 1,800 मीटर (5.905 फुट) की ऊंचाई से नीचे गिरा।

अधिकारियों ने कहा कि जिंदा बचा सदस्य सूचना देने में सफल रहा और उसे ग्रेनोबल शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया है।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि मौसम बहुत खराब था।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट कर बचावकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि घायल पीड़ित अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।

हादसे की जांच शुरु कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला