लाइव न्यूज़ :

काबुल में तीन अलग अलग विस्फोटों में पांच व्यक्तियों की मौत, दो घायल: अफगानिस्तान पुलिस

By भाषा | Updated: February 20, 2021 13:59 IST

Open in App

काबुल, 20 फरवरी (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को तीन अलग-अलग विस्फोटों में कम से कम पांच व्यक्तियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता फरदावस फरमर्ज ने कहा कि पहले दो विस्फोट 15 मिनट के अंतर पर हुए और एक विस्फोट दो घंटे बाद हुआ जिसमें पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाया गया था।

किसी भी समूह ने अभी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सकता कि विस्फोट कैसे हुए। हाल के महीनों में राजधानी काबुल में हुए बम हमलों में से अधिकतर में चुंबक का इस्तेमाल करते हुए उन्हें वाहनों में लगा दिया जाता है और फिर उनमें रिमोट कंट्रोल या टाइमर द्वारा विस्फोट किया जाता है।

दूसरे विस्फोट में उत्तर-पश्चिमी काबुल के एक इलाके में एक कार को निशाना बनाया गया जिसमें राष्ट्रीय सेना के सैनिक यात्रा कर रहे थे। धमाके में दो सैनिक मारे गए। इसमें वहां से गुजर रहा एक राहगीर भी मारा गया।

तीसरे विस्फोट में पश्चिमी काबुल में पुलिस की एक कार को निशाना बनाया गया जिसमें दो पुलिस अधिकारी मारे गए। इस बीच, पहले विस्फोट में एक नागरिक कार को निशाना बनाया गया, जिससे यात्री वाहन के अंदर बैठे दो लोग घायल हो गए।

काबुल पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...