लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में भीषण तूफान के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण पांच लोग घायल

By भाषा | Updated: June 24, 2021 15:38 IST

Open in App

बर्लिन, 24 जून (एपी) दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी में भीषण तूफान के साथ रात भर हुई ओलावृष्टि के कारण पांच लोग घायल हो गए जबकि एक टीकाकरण केंद्र में पानी भर गया और उसे बंद करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ट्यूबिनजेन में बुधवार को रात भर हुई भारी बारिश के कारण टीकाकरण केन्द्र में बृहस्पतिवार के लिए तय टीकाकरण कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक , समीपवर्ती रूटलिंजेन शहर में टेनिस की गेंदों के आकार के ओले बरसे जिनकी चपेट में आ कर पांच लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के कर्मचारी प्रभावित क्षेत्र में घरों के भूतल से पानी निकालने और सड़कों पर गिरे हुए पेड़ हटाने के कार्य में जुटे हुए हैं।

भारी बारिश के कारण यूरो फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत म्यूनिख शहर में जर्मनी और हंगरी के बीच खेला जा रहा मैच भी प्रभावित हुआ। मैच के दौरान खिलाड़ी और दर्शक भीग गए। स्टेडियम के कुछ हिस्सों से दर्शकों को हटा दिया गया। मैच हालांकि ड्रा रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा