लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के डेनवर में गोलीबारी में हमलावर सहित पांच लोग मारे गए

By भाषा | Updated: December 28, 2021 18:06 IST

Open in App

डेनवर, 28 दिसंबर (एपी) अमेरिका के डेनवर में सोमवार को एक बंदूकधारी ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अधिकारी को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

‘केडीवीआर’ की खबर के अनुसार, लेकवुड पुलिस ने बताया कि हमलावर भी मारा गया। खबर में कहा गया है कि अधिकारियों और संदिग्ध के बीच गोलीबारी हुई।

डेनवर के पुलिस प्रमुख पॉल पाजेन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्य डेनवर में शाम पांच बजे के बाद गोलीबारी शुरू हुई, जहां दो महिलाओं की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

पाजेन ने कहा कि थोड़ी देर बाद, कुछ दूरी पर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस अधिकारियों और संदिग्ध के बीच मुठभेड़ हुई जो वहां से पास के लेकवुड शहर भाग गया।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता जॉन रोमेरो ने कहा कि शाम छह बजे से थोड़ा पहले लेकवुड पुलिस विभाग को एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर गोलीबारी की सूचना मिली जहां एक व्यक्ति मारा गया।

रोमेरो ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने एक कार और गोली चलाने वाले संदिग्ध को ढूंढ़ लिया। संवाददाता सम्मेलन में संदिग्ध की पहचान के बारे में नहीं बताया गया।

रोमेरो ने कहा कि जब अधिकारियों को कार मिली तो बंदूकधारी ने गोली चला दी और अधिकारियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि इसके बाद बंदूकधारी पैदल ही हयात होटल में भाग गया, जहां माना जाता है कि उसने एक क्लर्क को गोली मार दी।

अधिकारी ने कहा कि होटल से निकलने के बाद बंदूकधारी ने लेकवुड के एक पुलिस अधिकारी को भी गोली मारकर घायल कर दिया।

लेकवुड पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति का तत्काल पता नहीं चल पाया है। होटल क्लर्क की स्थिति का पता नहीं चल सका है।

रोमेरो ने कहा कि संदिग्ध को बाद में लेकवुड में गोली मार दी गई और घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

पाजेन ने हमलावर के बारे में कहा कि आज हुई हिंसक घटना के लिए यही व्यक्ति जिम्मेदार था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें