लाइव न्यूज़ :

पोर्टलैंड में हिंसा के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 26, 2021 17:44 IST

Open in App

पोर्टलैंड (अमेरिका), 26 मई (एपी) अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या की घटना का एक साल पूरा होने पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए पोर्टलैंड में लोगों के दो समूह एकत्र हुए और इस दौरान हिंसा के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लोगों के एक समूह ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया जबकि एक अन्य समूह हिंसा पर उतर आया। भीड़ ने आग लगा दी, खिड़कियां तोड़ दीं और अधिकारियों पर चीजें फेंकी। इसके बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि कुछ लोगों ने मुल्टनोमाह काउंटी जस्टिस सेंटर पर कचरे के डिब्बे (डंपस्टर) को फेंका और उसमें आग लगा दी। पुलिस ने इस कृत्य को गैरकानूनी ठहराया और आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को भेजा गया।

बयान में कहा गया है कि भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने अधिकारियों पर जमे हुए पानी की बोतलें, कांच की बोतलें, अंडे आदि फेंके।

मई 2020 में फ्लॉयड की मौत के बाद पिछले साल लोगों ने पोर्टलैंड में 100 दिनों से अधिक समय तक विरोध प्रदर्शन किया था। अमेरिका में पुलिस हिरासत में एक अश्वेत व्यक्ति की मौत से आक्रोशित लोगों ने नस्लीय अन्याय और पुलिस की बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात