लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान में आतंकवादी हमलों में पाकिस्तानी सेना के पांच सैनिक मारे गए

By भाषा | Updated: February 20, 2021 15:22 IST

Open in App

कराची, 20 फरवरी पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान सूबे के दो अलग-अलग इलाकों में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा किए गए हमलों में पाकिस्तानी सेना के कम से कम पांच सैनिक मारे गए जबकि अन्य दो घायल हुए हैं।

फ्रंटियर कोर के सैनिकों को निशाना बनाकर बृहस्पतिवार को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके और कोहलु जिले के दूरदराज इलाके में हमला किया गया।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पहला हमला क्वेटा से बाहर बाइपास इलाके में हुआ। उन्होंने बताया कि यहां रिमोट संचालित बम को मोटरसाइकिल में रखकर फ्रंटियर कोर के काफिले को निशाना बनाया गया जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि धमाका फ्रंटियर कोर के वाहन के पास हुआ जो गश्त लगा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरा हमला कोहलु जिले के कहान इलाके में हुआ जहां संदिग्ध आतंकवादियों ने फ्रंटियर कोर की जांच चौकी को बृहस्पतिवार देर रात निशाना बनाया और इसमें चार सैनिक मारे गए।

उन्होंने बताया, ‘‘हथियारबंद हमलावरों ने जांच चौकी पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसका सैनिकों ने भी जवाब दिया।’’

गौरतलब है कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के केंद्र बलूचिस्तान में आतंकवादी और अलगावादी गतिविधियों में इजाफा हुआ है और हाल के दिनों में यहां सुरक्षा बलों पर हमले बढ़े हैं। 15 फरवरी को भी कच्छ के दूरदराज के इलाके में मौजूद फ्रंटियर कोर की जांच चौकी को निशाना बनाया गया था जिसमें एक सैनिक की मौत हुई थी जबकि अन्य एक घायल हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना