लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया में एक घर में गोलीबारी में डिप्टी समेत पांच अधिकारियों की मौत

By भाषा | Updated: July 27, 2021 09:25 IST

Open in App

बेकर्सफील्ड (अमेरिका), 27 जुलाई (एपी) कैलिफोर्निया की सन जौक्विन वैली में एके-47 तथा बंदूक से लैस एक व्यक्ति ने कुछ लोगों को घर में बंधक बना लिया, जिन्हें बचाने पहुंचे डिप्टी समेत पांच अधिकारियों की गोलीबारी में मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि घर में मौजूद तीन लोग बंदूकधारी के दो बेटे और उनकी मां है। दो महिलाएं और दो बच्चियां पहले ही बंदूकधारी के चंगुल से बच निकली थीं। गोलीबारी की यह घटना वास्को में रविवार दोपहर हुई। घर की छत पर आग्नेयास्त्रों के साथ चढ़ने के बाद अधिकारियों ने संदिग्ध को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

केर्न काउंटी शेरिफ डोनी यंगब्लड ने मारे गए डिप्टी की पहचान फिलिप कैम्पस के रूप में की और उन्हें ‘‘संगठन का एक सितारा’’ बताया। कैम्पस (35) के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।

यंगब्लड ने कहा कि उन्होंने 10 साल से अधिक सेवाएं दीं और उनका कार्यकाल काफी शानदार रहा।

शेरिफ ने बताया कि हिंसा दोपहर एक बजे शुरू हुई और इस संबंध 911 पर फोन कर जानकारी दी गई। दो महिलाएं और दो बच्चियां पहले ही बंदूकधारी के चंगुल से बच निकली थीं। आरोपी के साथ इनका क्या रिश्ता था, यह अभी पता नहीं चल पाया है। 41 वर्षीय संदिग्ध का नाम नहीं बताया गया, लेकिन शेरिफ ने बताया कि उसके खिलाफ एक निरोधक आदेश दायर किया गया था, जिसके तहत तीन जून तक वह आग्नेयास्त्र नहीं रख सकता था। यह आदेश क्यों जारी किए गए इसकी कोई जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक