लाइव न्यूज़ :

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर पांच लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

By भाषा | Updated: March 11, 2021 21:01 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 11 मार्च महाशिवरात्रि के मौके पर नेपाल के काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में हजारों भारतीयों समेत पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं का प्रबंधन कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत किया गया। श्रद्धालुओं को कतार में भी एक-दूसरे से दूर-दूर खड़ा किया गया, मास्क लगाने और हाथों को सैनेटाइज़ करने को अनिवार्य किया गया।

अधिकारी ने बताया कि इंतजाम इस तरह से किए गए कि श्रद्धालु आधे घंटे के अंदर ही देवता के दर्शन कर लें।

बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि मंदिर के द्वार सुबह चार बजे खोल दिए गए थे और शाम तक करीब पांच लाख श्रद्धालु आए। मंदिर में देर रात तक श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे जिससे संख्या में इजाफा होगा।

मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओ में ज्यादातर नेपाल और भारत के हिंदू थे।

अधिकारी ने बताया कि इस मौके पर भारत से आए साधुओं के लिए प्रसादम और उनके ठहरने की व्यवस्था की गई।

पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल का सबसे बड़ा मंदिर परिसर है। इसके दोनों ओर बागमति नदी है और मंदिर में रोजाना नेपाल तथा भारत से हजारों श्रद्धालु आते हैं।

कोविड-19 के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश पिछले साल करीब नौ महीने तक बंद रहा। मंदिर को दिसंबर में फिर से खोला गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब