लाइव न्यूज़ :

स्विट्जरलैंड के आल्प्स में दो विमान दुर्घटना में पांच की मौत

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:38 IST

Open in App

जिनेवा, 14 जून (एपी) स्विस आल्प्स में एक ग्लाइडर और एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इन दोनों दुर्घटनाओं के बीच कोई संबंध था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ग्रुबुएंडेन कैंटन में पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार रात स्विट्जरलैंड की हवाई बचाव सेवा ने बताया कि ग्लाइडर इतालवी सीमा के पास बिवियो क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पायलट की मौत हो गई। खराब मौसम के कारण लगभग 2,700 मीटर (8,860 फीट) की ऊंचाई पर, दुर्घटनास्थल पर और अधिक बचाव कार्य संचालित करना तुरंत संभव नहीं हो सका।

पुलिस ने बताया कि रविवार को जब बचाव कार्य शुरू हुआ तो बचावकर्मियों को करीब एक किलोमीटर दूर छोटे विमान का मलबा मिला। रॉबिन डीआर400 विमान में पायलट के साथ-साथ एक पुरुष, महिला और बच्चा भी सवार था।

उन्होंने बताया कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

दोनों विमान शनिवार को स्विट्जरलैंड के हवाई क्षेत्र से रवाना हुए थे। मृतकों की पहचान को लेकर तत्काल कुछ नहीं बताया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला