लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में मूसलाधार बारिश में पांच की मौत, करीब चार हजार लोग फंसे

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:23 IST

Open in App

कोलंबो, सात नवंबर श्रीलंका में भारी बारिश के चलते कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 4,000 लोग फंस गए हैं। आपदा प्रबंधन अधिकरण ने रविवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा कि ये मौतें देश के उत्तर, केंद्रीय, दक्षिण और उत्तपश्चिमी क्षेत्रों में हुई हैं। इसने बताया कि कुछ जिलों में 150 मिलीमीटर के करीब बारिश होने का अनुमान है।

राष्ट्रीय भवन अनुसंधान संगठन ने चेतावनी दी है कि लोगों को भूस्खलन और चट्टानें गिरने के प्रति सजग रहना होगा क्योंकि पिछले 24 घंटे से बारिश 100 मिलीमीटर से अधिक हुई है।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कुछ प्रमुख जलाशयों के स्पिल गेट (पानी को नियंत्रित तरीके से छोड़ने के लिए बनाई गई अवसंरचना) खोल दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला