लाइव न्यूज़ :

सोमालिया की राजधानी में विस्फोट में पांच लोगों की मौत, अलकायदा से जुड़े संगठन ने ली जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: November 25, 2021 13:21 IST

Open in App

मोगादिशु, 25 नवंबर (एपी) सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में बृहस्पतिवार को भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। चरमपंथी संगठन अल-शबाब ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।

सुबह हुए विस्फोट के बाद मोगादिशु में धुएं का गुबार उठता दिखा। अमीन एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि पंद्रह घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। धमाका एक स्कूल के पास हुआ।

चरमपंथी समूह अल-शबाब ने अपने अंडालूस रेडियो पर एक बयान में कहा कि उसने अफ्रीकी संघ के शांति रक्षक काफिले के सुरक्षा घेरे में जा रहे पश्चिमी देशों के अधिकारियों को निशाना बनाया।

हालांकि एक प्रत्यक्षदर्शी हसन अली ने बताया कि एक निजी सुरक्षा कंपनी अधिकारियों की सुरक्षा में लगी थी। अली ने बताया कि उसने चार सुरक्षाकर्मियों को घायल अवस्था में देखा।

अल-कायदा से जुड़ा यह संगठन अक्सर राजधानी में हमला करता रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब