लाइव न्यूज़ :

काबुल में हुए कार बम हमले में पांच लोगों की मौत : अफगानिस्तान पुलिस

By भाषा | Updated: December 22, 2020 13:20 IST

Open in App

काबुल, 22 दिसंबर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को एक कार में हुए बम धमाके में चार डॉक्टरों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चिकित्सक काबुल के मुख्य कारावास पुल-ए-चरखी जेल में काम करते थे। शहर के दोगाबाद में काम पर जाते समय धमाके में उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हमला चिकित्सकों को निशाना बनाकर किया गया था या नहीं।

उन्होंने कहा कि धमाके का शिकार हुई सफेद रंग की सेडान कार पर किसी तरह के निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह पता चलता है कि इसमें चिकित्सा कर्मी ही यात्रा कर रहे थे। धमाके में कार के लगभग पूरी तरह परखच्चे उड़ गए।

काबुल के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता फिरदौस फरामर्ज ने कहा कि धमाके में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। पांचवे मृतक की पहचान अभी पता नहीं चल पाई है।

पुलिस ने कहा कि इस हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात