लाइव न्यूज़ :

विस्फोट जांचकर्ता के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान बेरूत में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:07 IST

Open in App

बेरूत, 14 अक्टूबर (एपी) बेरूत में पिछले वर्ष हुए एक बड़े विस्फोट के प्रमुख जांचकर्ता के विरोध में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रदर्शन के दौरान शहर में हुए संघर्ष में पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं।

घंटों चला संघर्ष 1975- 90 के गृह युद्ध की तरह था जिस दौरान स्नाईपर, पिस्तौल, क्लाशनिकोव राइफल एवं रॉकेट संचालित ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया। 2008 के बाद यह अब तक का भीषण संघर्ष था, जब शिया संगठन हिज्बुल्ला ने बेरूत में काफी कोहराम मचाया था।

विरोध- प्रदर्शन का आयोजन शिया समूह हिज्बुल्ला और इसके सहयोगी शिया अमाल मूवमेंट ने किया था। दोनों समूह चाहते हैं कि बंदरगाह पर हुए विस्फोट की जांच से प्रमुख जांचकर्ता न्यायाधीश तारेक बितार को हटाया जाए।

बृहस्पतिवार की हिंसा क्यों भड़की, इस बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है लेकिन न्यायाधीश को हटाने की दोनों समूहों द्वारा की जा रही मांग से तनाव काफी बढ़ गया था। दोनों दलों ने जस्टिस पैलेस के नजदीक प्रदर्शन का आह्वान किया था।

दोनों समूहों ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर कहा कि तायोनेह इलाके में भवनों की छत पर तैनात स्नाइपर ने प्रदर्शनकारियों पर हमले किए।

राजधानी में घंटों तक गोलीबारी होती रही और हताहतों को ढोने के लिए एंबुलेंस के सायरन लगातार बजते रहे।

फर्न अल-चेबाक इलाके की निवासी और छह माह की बच्ची की मां हन्नेन चेमाली ने कहा कि उनके अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल से गोलीबारी की आवाज से वह दहशत में आ गईं और छिपने के लिए भागीं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने बच्ची के लिएए भागी। मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है। केवल गोलीबारी की आवाज आ रही थी।’’

अमेरिका की राजनीतिक मामलों की विदेश उपमंत्री विक्टोरिया नूलैंड उस वक्त शहर में थीं और लेबनान के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक चल रही थी। सड़कों पर हो रही गोलीबारी से उनके कार्यक्रम को थोड़े समय के लिए रोक दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल