पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिमस्खलन से पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 25, 2021 18:35 IST2021-03-25T18:35:08+5:302021-03-25T18:35:08+5:30

Five killed in avalanche in Pakistan-occupied Kashmir | पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिमस्खलन से पांच लोगों की मौत

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिमस्खलन से पांच लोगों की मौत

इस्लामाबाद, 25 मार्च पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बृहस्पतिवार को हिमस्खलन की चपेट में एक घर के आने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार यह घटना नीलम घाटी के सरगान गांव में हुई और हिमस्खलन में सबंधित घर बहकर काफी दूर चला गया।

हादसे की चपेट में आई एक महिला और उसके चार बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र में भारी हिमपात के चलते दूरसंचार सेवा ठप हो गई है जिसकी वजह से संबंधित जिले के अधिकारियों को सतर्क करने में विलंब हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five killed in avalanche in Pakistan-occupied Kashmir

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे