लाइव न्यूज़ :

चेक गणराज्य में खतरनाक बवंडर से पांच लोगों की मौत, सैंकड़ों अन्य घायल

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:48 IST

Open in App

प्राग, 25 जून (एपी) चेक गणराज्य के दक्षिणपूर्वी हिस्से में खतरनाक बवंडर (टोरनैडो) उठने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और सैंकड़ों अन्य घायल हो गए। बचाव सेवा और पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके देश के आधुनिक इतिहास में सर्वाधिक प्रचंड तूफान बताया जा हा है।

यह बवंडर बृहस्पतिवार को उठा और पूरे देश में गरज के साथ बारिश हुई। सात कस्बों और गांवों में काफी नुकसान पहुंचा है। वहां कई इमारतें पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गईं और कारें पलट गईं।

देश के दक्षिणपूर्वी हिस्से में 40,000 से अधिक घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है।

करीब 360 अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों को सेना के साथ इलाकों में भेजा गया। देश के विभिन्न हिस्सों से बचावकर्मी प्रभावित इलाक़ों में पहुंच रहे हैं और यहां उन्हें पड़ोसी देश ऑस्ट्रिया और स्लोवाकिया के बचावकर्मियों से भी मदद मिल रही है। यहां ड्रोन, हेलीकॉप्टर और खोजी कुत्तों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को ढूंढा जा रहा है।

क्षेत्रीय बचाव सेवा ने कहा कि कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री एंद्रेज बाबिस ने इसे एक बड़ी विपदा करार दिया है। वह इस घटना के समय यूरोपीय संघ के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्रसेल्स में थे। उनकी योजना शुक्रवार को बेहद प्रभावित इलाकों का दौरा करने की है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि करीब 2000 भवनों को नुकसान पहुंचा है। ’’

मौसम वैज्ञानिक मार्टिन सेतवाक ने कहा कि यह देश के आधुनिक इतिहास में आया सर्वाधिक विनाशकारी बवंडर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी