लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में ओमीक्रोन के पांच मामलों की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:37 IST

Open in App

सियोल, एक दिसंबर (एपी) दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया है। इस मामले में नाइजीरिया से लौटे पांच लोगों में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है।

कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी ने बुधवार को कहा कि 24 नवंबर को नाइजीरिया से लौटे दंपति के अलावा इन्हें हवाई अड्डे से घर ले जाने वाले उनके एक मित्र में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दो अन्य महिलाएं भी इस स्वरूप से संक्रमित पायी गई हैं जोकि नाइजीरिया की यात्रा कर 23 नवंबर को दक्षिण कोरिया पहुंची थीं।

इससे पहले स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि वे दंपति के बच्चे और उनके मित्र के परिवार के सदस्यों की जीनोम अनुक्रमण जांच कर रहे हैं ताकि ये पता चल सके कि इनमें से कोई ओमीक्रोन की चपेट में है या नहीं?

ओमीक्रोन की रोकथाम के मद्देनजर दक्षिण अफ्रीकी देशों की यात्रा करके आने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद इस स्वरूप के मामलों की पुष्टि होने पर अब दक्षिण कोरिया ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा करके लौट रहे सभी लोगों के लिए कम से कम 10 दिनों का पृथक-वास अनिवार्य किया गया है। ये नियम अगले दो सप्ताह प्रभावी रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि नाइजीरिया से 24 नवंबर को लौटा दंपति कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुका था। उन्होंने कहा कि संक्रमित लोगों में हल्के लक्षण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक