लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद रोधी अदालत के न्यायाधीश की हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 5, 2021 18:39 IST

Open in App

पेशावर, पांच अप्रैल उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में आतंकवाद रोधी अदालत के एक न्यायाधीश व उनके परिवार के सदस्यों की हत्या के आरोप में सोमवार को पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि रविवार को आतंकवाद रोधी अदालत के न्यायाधीश आफताब अफरीदी की की गाड़ी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने तब हमला कर दिया था जब वह स्वात घाटे से इस्लामाबाद जा रहे थे। इस हमले में अफरीदी, उनकी पत्नी, बहू और दो साल के पोते की मौत हो गई।

न्यायाधीश के काफिले का हिस्सा दो सुरक्षा गार्ड भी गोलीबारी में जख्मी हुए हैं।

जिला पुलिस अधिकारी मोहम्मद शुऐब ने यहां सोमवार को मीडिया को बताया कि संयुक्त अभियान टीम ने पेशावर और खैबर इलाकों में एक अभियान चलाया और पांच संदिग्धों को पकड़ा और दो गाड़ियों को जब्त कर लिया ।

शुऐब ने बताया कि मरहूम न्यायाधीश के बेटे माजिद अफरीदी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में 10 संदिग्धों को नामज़द किया गया है जिनमें उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष अब्दुल लतीफ अफरीदी भी शामिल हैं।

एससीबीए के प्रमुख अब्दुल लतीफ अफरीदी ने एक बयान में न्यायाधीश और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या की निंदा की है। उन्होंने हत्या से किसी भी किस्म का संबंध होने से इनकार किया है।

उन्होंने कहा कि वह न्यायाधीश के परिवार पर हमले में सभी तरह की पुलिस पूछताछ के लिए तैयार हैं।

अब्दुल लतीफ अफरीदी ने कहा, “ हत्याओं से मेरा कोई संबंध नहीं हैं। अफरीदी कबीला कभी भी दुश्मन के परिवार की महिलाओं और बच्चों पर हमला नहीं करता है।”

किसी भी समूह ने अबतक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस हमले की निंदा प्रधानमंत्री इमरान खान, खबर पख्तूनख्वा प्रांत के गवर्नर शाह फरमान, प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान और नेशनल(राष्ट्रीय) असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर ने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा