लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड के संसद में हुई अनूठी चीज, पहली बार महिला सांसदों की संख्या पुरुष सांसदों से अधिक हुई

By भाषा | Updated: October 26, 2022 10:48 IST

न्यूजीलैंड में पहली बार महिला सांसदों की संख्या पुरुष सांसदों से अधिक हो गई है। न्यूजीलैंड की संसद में महिलाओं की संख्या 60 और पुरुषों की संख्या 59 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजीलैंड में पहली बार महिला सांसदों की संख्या पुरुष सांसदों से अधिक हुई। न्यूजीलैंड 1893 में महिलाओं को मतदान का अधिकार देने वाला पहला देश भी बना था।न्यूजीलैंड की संसद में महिलाओं की संख्या 60 और पुरुषों की संख्या 59 हो गई है।

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के इतिहास में पहली बार महिला सांसदों की संख्या पुरुष सांसदों से अधिक हो गई है। उदारवादी ‘लेबर पार्टी’ की नेता सोराया पेके मैसन ने मंगलवार को संसद की सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की। उन्होंने संसद में पूर्व स्पीकर ट्रेवर मलार्ड का स्थान लिया। मलार्ड को आयरलैंड का राजदूत नियुक्त किया गया है।

एक अन्य पुरुष सांसद के इस्तीफे के कारण संसद में महिलाओं की संख्या 60 और पुरुषों की संख्या 59 हो गई है। पेके मैसन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह मेरे लिए बेहद खास दिन है। मुझे लगता है कि यह न्यूजीलैंड के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।’’

अंतर-संसदीय संघ के अनुसार, यह महत्वपूर्ण उपलब्धि न्यूजीलैंड को दुनिया के उन आधा दर्जन देशों की सूची में शामिल करती है, जो इस वर्ष अपनी संसदों में महिलाओं के कम से कम 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व हासिल करने का दावा कर सकते हैं। ऐसा अन्य देशों में क्यूबा, मैक्सिको, निकारागुआ, रवांडा और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं। संघ के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर 26 प्रतिशत सांसद महिलाएं हैं।

न्यूलीजैंड में महिलाओं के मजबूत प्रतिनिधित्व का इतिहास रहा है। न्यूजीलैंड 1893 में महिलाओं को मतदान का अधिकार देने वाला पहला देश बना था। मौजूदा प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न देश की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। इसके अलावा, प्रधान न्यायाधीश और गवर्नर जनरल समेत देश के कई अन्य शीर्ष पदों पर महिलाएं काबिज हैं।

‘नेशनल पार्टी’ की उप नेता निकोला विलिस ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में इस बात से खुश हूं कि मेरी बेटियां ऐसे देश में बड़ी हो रही हैं, जहां सार्वजनिक जीवन में महिलाओं का बराबर का प्रतिनिधित्व है।’’ वहीं, अर्डर्न ने कहा कि कई देशों में महिलाओं की स्थिति को लेकर अनिश्चितता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, ऐसा लगता है कि हम कई महिलाओं को प्रगति के मामले में तेजी से पीछे की ओर खिसकते देख रहे हैं।’’

टॅग्स :न्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा