लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की वजह से 75 सालों में पहली बार होगा ऐसा, दुनियाभर के सारे नेताओं से जुड़ा है मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 9, 2020 08:00 IST

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड-19 से विश्वभर में 70 लाख से ज्यादा लोग पीड़ित हैं और चार लाख से अधीक लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने कहा है कि इस साल कोविड-19 की वजह से दुनियाभर के नेता यूएन में नहीं आएंगे। संयुक्त राष्ट्र के तिजानी मुहम्मद ने कहा, हम विचार कर रहे हैं कि आखिर 193 देशों के प्रमुख UN में अपना संबोधन कैसे दें।इस साल (2020) संयुक्त राष्ट्र अपने गठन का 75वें साल का जश्न मनाना था।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से इस साल पहली बार ऐसा होगा कि संयुक्त राष्ट्र में सितंबर 2020 में होने वाली महासभा में दुनियाभर के नेता मौजूद नहीं होंगे। कोरोना संकट को देखते हुए हर साल सितंबर के महीने में होने वाली संयुक्त राष्ट्र की महासभा होना इसबार मुश्किल है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने सोमवार (8 जून) को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण संयुक्त राष्ट्र के 75 साल के इतिहास में पहली बार सितंबर के अंत में होने वाली वार्षिक बैठक के लिए विश्वभर के नेता न्यूयॉर्क नहीं आएंगे।

संयुक्त राष्ट्र के तिजानी मुहम्मद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगले दो हफ्तों में घोषणा करने की उम्मीद है कि कैसे 193 देशों के प्रमुख यूएन में अपना संबोधन दें। किन इस बार उनका न्यूयॉर्क आकर महासभा में हिस्सा लेना मुश्किल लग रहा है। लेकिन इसपर विचार किया जा रहा है कि किस तरीके से 193 देशों के प्रमुख और नेता अपनी बात यूएन में रखें। 

UN प्रतीकात्मक तस्वीर

विश्वभर के नेता न्यूयॉर्क नहीं आ सकते: संयुक्त राष्ट्र के तिजानी मुहम्मद

संयुक्त राष्ट्र के तिजानी मुहम्मद ने कहा, "विश्वभर के नेता न्यूयॉर्क नहीं आ सकते क्योंकि महामारी के दौरान न्यूयॉर्क में हर देश का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल लाना असंभव है...क्योंकि किसी भी देश के प्रमुख और नेता अकेले यात्रा नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि देखते हैं आगे क्या होगा, लेकिन अब-तक जो होता आया है वैसा तो होता हुआ नहीं दिख रहा है। हम विचार-विमर्श कर रहे हैं। 

तिजानी मुहम्मद ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में हम सिर्फ कुछ सौ लोगों को ही आने की इजाजत दे सकते हैं। सामान्य स्थिति में ये संख्या हजारों में होती है। इस साल लोगों को उम्मीद थी कि अधिक लोग आएंगे, क्योंकि मौका ही इतना बड़ा था। 

बता दें कि इस साल (2020) संयुक्त राष्ट्र अपने गठन का 75वें साल का जश्न मनाना था, इसको लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने नेताओं से अपील की है कि वो सभी अपना रिकॉर्डेड मैसेज भेज सकते हैं। 

तिजानी मुहम्मद ने कहा, जो हो रहा है, उसकी हमें आदत नहीं है...क्योंकि पिछले 74 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ है लेकिन इस बार वह हो रहा है...जिसको लेकर हम कुछ नहीं कर सकते हैं। 

Coronavirus प्रतीकात्मक तस्वीर

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की क्या है स्थिति, जानें अपडेट

दुनियाभर में कोरोना वायरस से 70 लाख से अधीक लोग प्रभावित हैं। वहीं 4 लाख से अधीक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है। जहां 19 लाख 51 हजार से ज्यादा लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं और एक लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

अमेरिका के बाद ब्रिटेन और ब्राजील में कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा मौते हुई हैं। भारत में अब-तक संक्रमण के मामलों की संख्या 2,56,611 हो गई है। 7,135 लोग की मौत हुई है और उपचार के बाद 1,24,095 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो गए हैं। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो