लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में ओमीक्रोन स्वरूप का पहला संदिग्ध मामला आया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 17:36 IST

Open in App

कराची, नौ दिसंबर पाकिस्तान में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। कराची की महिला के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की आशंका जतायी गई है। सिंध प्रांत की स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अजरा फजल पुचुहो ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुष्टि के लिए जीनोम जांच करायी जा रही है। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के नमूने की जीनोमिक जांच पूरी नहीं हुई है लेकिन संक्रमण के लक्षणों को देखकर लगता है कि यह ओमीक्रोन है।’’

मंत्री ने कहा कि मरीज की आयु 57 वर्ष है लेकिन स्थानीय समाचार चैनलों ने बताया कि इलाज के लिए एक निजी अस्पताल गयी महिला की आयु करीब 65 वर्ष है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मरीज में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं और उसे घर पर पृथक वास में रहने को कहा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ओमीक्रोन बहुत संक्रामक स्वरूप है लेकिन दक्षिण अफ्रीका से आ रही हाल की खबरों में किसी के मौत या गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी नहीं है।

उन्होंने बताया कि दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इस महिला ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक नहीं ली है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों से टीके की दूसरी खुराक लेने की अपील कर रही हूं और अगर आपने टीके की पूरी खुराक ले ली है तो बूस्टर खुराक लीजिए। यह आपकी रक्षा कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला