लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पाकिस्तान में कोरोना वायरस का पहला संदिग्ध मामला आया सामने, डॉक्टरों ने इलाज करने से किया मना

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 4, 2020 22:28 IST

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने पहले बताया था कि चीन में पाकिस्तान के करीब 30,000 छात्र हैं, जिनमें 500 छात्र वुहान में है। इसके अलावा कई कारोबारी शख्स चीन में हैं।

Open in App

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में घातक कोरोना वायरस के पहले संदिग्ध मामले का पता चला है। चीन में इंजीनियरिंग छात्र की वतन वापसी के बाद अधिकारियों ने उसे पृथक वार्ड में भर्ती कर दिया है। शाहज़ेब अली रहुजा के भाई इरशाद ने बताया कि रहुजा कोरोना वायरस के केंद्र चीन के वुहान से करीब एक हजार किलोमीटर दूर स्थित विश्वविद्यालय में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग का छात्र है। वह चीन से कतर होते हुए पाकिस्तान लौटा है।

उसने कहा, “ वह हमारे आग्रह पर शनिवार रात कराची लौटा। सीधी उड़ान नहीं मिलने की वजह से वह कतर होते हुए आया। चीन में हवाई अड्डे पर और कराची में भी उसकी जांच की गई थी, लेकिन उसमें कोई लक्षण नहीं दिखा। घर लौटने के बाद उसे खांसी और बुखार हुआ जिसके लिए कुछ दवाएं लीं लेकिन जब उसकी नाक से खून आने लगा तो हम उसे अस्पताल ले गए।” रहुजा के भाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह कह रहा है कि डॉक्टरों ने उसे वार्ड में बंद कर दिया है और उसका इलाज करने से मना कर दिया है।

अली ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य अधिकारी रहुजा को खैरपुर के सिविल अस्पताल ले गए और वहां उसे जांच और इलाज के लिए कराची भेजने का फैसला किया, क्योंकि खैरपुर में डॉक्टरों ने कहा कि उनके पास जरूरी सुविधाएं नहीं हैं। प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसे खैरपुर के सिविल अस्पताल में पृथक वार्ड में रखा है।

उसने दावा किया कि उन्हें शक है कि रहुजा कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। सिंध की स्वास्थ्य मंत्री अफरा फज़ल पेचुओ ने पत्रकारों से कहा कि रहुजा में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने चीन में रह रहे अपने नागरिकों से बीजिंग में देश के दूतावास में पंजीकरण कराने की गुज़ारिश की है।

वहीं दोनों देशों के बीच उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया है। चीन में कोरोना वायरस के कारण 425 लोगों की जान चली गई है। पाकिस्तान ने सोमवार को दो चीनी उड़ानों को इस्लामाबाद में उतरने की इजाज़त दे दी थी। इससे एक दिन पहले पाकिस्तान को घातक वायरस के मामलों का पता लगाने के लिए बीजिंग से विशेष मेडिकल किट मिली थी।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने पहले बताया था कि चीन में पाकिस्तान के करीब 30,000 छात्र हैं, जिनमें 500 छात्र वुहान में है। इसके अलावा कई कारोबारी शख्स चीन में हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला