लाइव न्यूज़ :

ब्रेक्जिट का पहला पड़ाव : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ने संभाला कार्यभार

By भाषा | Updated: December 17, 2019 05:13 IST

जॉनसन के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को संसद में विधेयक रखेंगे जिसके साथ ही यूरोपीय संघ से अलग होने की पुष्टि की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो बहुमत नहीं होने की वजह से अक्टूबर में नहीं हो पाई थी।

Open in App

ब्रिटिश आम चुनाव में गुरुवार को भारी जीत दर्ज करने के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्जिट के पहले पड़ाव के तहत नए कार्यकाल में कार्यभार संभाल लिया। माना जा रहा है कि इस हफ्ते वह मंत्रिमंडल और यूरोपीय संघ से ब्रिटेन को अलग करने की योजना सार्वजनिक कर देंगे।

उम्मीद है कि वह नवनिर्वाचित सांसदों का संसद में स्वागत करने से पहले कंजर्वेटिव पार्टी के मंत्रिमंडल का गठन करेंगे लेकिन उम्मीद है कि वह पुराने मंत्रिमंडल में अधिक फेरबदल नहीं करेंगे। जॉनसन का पूरा ध्यान अगले महीने के आखिर में ब्रेक्जिट पर केंद्रित होगा जिसका वादा उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान किया था।

जॉनसन के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को संसद में विधेयक रखेंगे जिसके साथ ही यूरोपीय संघ से अलग होने की पुष्टि की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो बहुमत नहीं होने की वजह से अक्टूबर में नहीं हो पाई थी। उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार ब्रेक्जिट करने के लिए स्पष्ट बहुमत से जीती है और विधेयक पारित कराने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं ताकि 31 जनवरी 2020 तक अलगाव सुनिश्चित कर सके।’’

ब्रिटिश संसद में ब्रेक्जिट प्रक्रिया की पुष्टि होने के बाद लंदन और ब्रसेल्स नए कारोबार और सुरक्षा साझेदारी के इरादे से वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि ब्रेक्जिट होने के बाद अलगाव संधि वर्ष 2020 के अंत तक होगी और इस समयावधि तक यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के संबध मोटे तौर पर पहले जैसे रहेंगे। ब्रि

टेन के पास विकल्प है कि वह संक्रमण काल की अवधि बढ़ाए लेकिन जॉनसन ने स्पष्ट किया है कि ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब यूरोपीय संघ के नियमों से मुक्त होने का समय आ गया है। जॉनसन के प्रवक्ता ने सोमवार को दोहराया कि प्रधानमंत्री ‘‘

कनाडा की परिपाटी पर मुक्त कारोबार समझौता चाहते हैं, हाल में यूरोपीय संघ और कनाडा ने यह समझौता किया है। हालांकि, यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने चेताया कि कारोबार समझौता होने में वर्षों लग सकते हैं और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर संक्रमण काल से पहले समझौता नहीं हुआ तो अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगेगा।

जॉनसन ने मंगलवार को औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण शुरू होने से पहले सोमवार को 109 नवनिर्वाचित कंजर्वेटिव सांसदों का संसद में आने पर स्वागत किया। भाषा धीरज नरेश नरेश

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा