लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले की पहली तस्वीर आई सामने, हमला करने वाले का क्या हुआ हश्र, यहां पढ़ें

By आकाश चौरसिया | Updated: July 14, 2024 11:15 IST

Donald Trump Rally Firing: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले की पहली तस्वीर सामने आ गई है, यह उस वक्त की है, जब वो ट्रंप पर गोली चलाने की फिराक में मंच के पास छत पर छिपा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हत्यारे की पहली तस्वीर आई सामनेगोली चलाने से पहले वो मंच के पास छत पर छिपा हुआ थाहालांकि, इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है

Donald Trump Rally Firing:अमेरिका में इन दिनों राष्ट्रपति चुनाव के लिए रैलियां और डिबेट अपने चरम पर हैं। इस बीच राष्ट्रपति पद के दावेदारों में शामिल रिपल्बिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी से जो बाइडेन दम भर रहे हैं। दूसरी तरफ शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति और मौजूदा कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप की रैली में मौजूद शूटर ने उनपर गोलियां बरसा दीं, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गएं। यह घटना पेंसिल्वेनिया के बटलर में घटित हुई, जहां हत्यारे ने उनपर गोली चलाई। 

फिलहाल माना ये जा रहा है कि इस घटना के बाद सीक्रेट सर्विस ने उस कथित आरोपी और शूटर को मौत के घाट उतार दिया, लेकिन इस हिंसा के दौरान रैली में मौजूद एक व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई। व्यक्ति की मौत शूटर के द्वारा चलाई जा रही गोली की चपेट में आने से हुई। यह बात मीडिया रिपोर्ट के जरिए सामने आई है।

हालांकि, कथित शूटर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने भी आ गई हैं, जिसमें उसे शूटिंग से कुछ समय पहले देखा गया और सीक्रेट सर्विस एजेंटों द्वारा गोली मारे जाने के बाद उसकी खून से सनी तस्वीर भी सामने आ चुकी है।

सामने आई खबरों के मुताबिक, कथित तौर पर शूटर रैली मंच के पास एक छत पर छिपा हुआ था। जैसे ही उसने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर गोलियां चलाईं, वैसे ही सीक्रेट सर्विस के काउंटर स्नाइपर्स ने उस संदिग्ध हत्यारे को तुरंत मार गिराया।

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को क्या हुआ..हमले के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के कान में गोली लगने से चोट आई, लेकिन उन्हें तुरंत मंच से उतार दिया गया और सीक्रेट सर्विस अपने काफिले में ले गई। रैली में एक अन्य दर्शक की गोली लगने से मौत हो गई है। गोलीबारी ने रैली को बाधित कर दिया, जो 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से कुछ महीने पहले आयोजित हुई।

हादसे के बाद क्या बोले पूर्व राष्ट्रपतिवायरल वीडियो में ट्रंप के कान से खून बहता देखा जा सकता है। बाद में उन्होंने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि एक गोली उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी। उन्होंने सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन का शुक्रिया अदा किया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपजो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट