लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का पहला ज्ञात मामला वुहान के जंतु बाजार में एक विक्रेता का था: अध्ययन

By भाषा | Updated: November 19, 2021 18:12 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 19 नवंबर कोविड-19 का लक्षणयुक्त पहला ज्ञात मामला चीन के वुहान में एक थोक खाद्य बाजार में एक महिला सीफूड विक्रेता का था, न कि एक एकाउंटेंट का। एक नए अध्ययन में यह बात कही गई है जिससे घातक बीमारी की उत्पत्ति की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की जांच से संबंधित प्रारंभिक कालक्रम गलत साबित हो सकता है।

न्यूयॉर्क टाइम्स में गुरुवार को प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली मरीज मध्य चीनी शहर वुहान के हुआनान जंतु बाजार में काम करती थी।

वुहान शहर वह जगह है जहां कोरोना वायरस पहली बार 2019 में सामने आया था जो महामारी में बदल गया।

साइंस पत्रिका में बृहस्पतिवार को प्रकाशित अध्ययन में एरिज़ोना विश्वविद्यालय में पारिस्थितिकी और विकास जीव विज्ञान के प्रमुख माइकल वोरोबे ने कहा कि एकाउंटेंट को व्यापक रूप से कोविड-19 पीड़ित पहला व्यक्ति माना जाता था जिसने कहा था कि उसके पहले लक्षण 16 दिसंबर को दिखाई दिए।

अध्ययन में कहा गया है, "उसके (एकाउंटेंट) लक्षण हुआनन बाजार में काम करने वाले लोगों से जुड़े कई मामलों के बाद सामने आए, जहां 11 दिसंबर को बीमारी की शुरुआत के साथ एक महिला सीफूड विक्रेता से संबंधित मामला पहला ज्ञात मामला बन गया।"

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा चुने गए महामारी जांचकर्ताओं में से एक सहित कई विशेषज्ञों ने कहा कि वोरोबे का पड़ताल कार्य अच्छा है और कोविड का पहला ज्ञात मामला सर्वाधिक संभावना के साथ सीफूड विक्रेता से जुड़ा मामला हो सकता है।

जनवरी में, डब्ल्यूएचओ द्वारा चुने गए अनुसंधाकर्ताओं ने चीन का दौरा किया था और उस एकाउंटेंट से बात की थी जिसे दिसंबर में कोरोना वायरस संबंधी लक्षण हुए थे।

इन अनुसंधानकर्ताओं द्वारा मार्च 2021 में रिपोर्ट में एकाउंटेंट से जुड़े मामले को पहला ज्ञात मामला बताया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल