लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के नए PM इमरान को लगा बड़ा झटका, शीर्ष सहयोगी ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: September 5, 2018 05:12 IST

अपना पद छोड़ते हुए अवान ने ट्वीट किया, ‘‘संसदीय कार्य मंत्रालय से अपना इस्तीफा सौंपने के लिए प्रधानमंत्री आवास गया था। कानून का शासन मुझसे शुरु होता है। आपको धन्यवाद दिया।...’’ 

Open in App

इस्लामाबाद, 05 सितंबरःपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के संसदीय कार्य सलाहकार बाबर अवान ने अपने विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने के बाद मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसे इमरान खान की अगुवाई वाली सरकार के लिए पहला झटका है। 

अपना पद छोड़ते हुए अवान ने ट्वीट किया, ‘‘संसदीय कार्य मंत्रालय से अपना इस्तीफा सौंपने के लिए प्रधानमंत्री आवास गया था। कानून का शासन मुझसे शुरु होता है। आपको धन्यवाद दिया।...’’ 

खान के करीबी के इस्तीफे के महज कुछ घंटे पहले राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने इस्लामाबाद में जवाबदेही अदालत में नंदीपुर परियोजना में देरी को लेकर अवान के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। जियो न्यूज के अनुसार रविवार को इस मामले में अवान से तीन घंटे के लिए पूछताछ हुई थी।

केंद्र में 2008-2013 के दौरान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की अगुवाई वाली शासन के दौरान इस परियोजना में देरी हुई थी और तब अवान कानून एवं न्याय मंत्री थे।

आपको बता दें, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने 18 अगस्त को पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इस शपथ ग्रहण समारोह में भारत से क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू शिरकत की थी। इमरान पाकिस्तान के 22वें वजीर-ए-आजम बने हैं। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला