लाइव न्यूज़ :

पहली भारतीय-अमेरिकी अरुणा मिलर ने जीता मैरीलैंड के लेफ्टिनेंट गवर्नर का पद, राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने किया था प्रचार

By भाषा | Updated: November 9, 2022 12:24 IST

राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस दोनों ने मूर और मिलर के पक्ष में प्रचार किया था। मिलर ने जीत के बाद अपने भाषण में कहा, “मैरीलैंड, आज रात आपने राष्ट्र को दिखाया कि लोकतांत्रिक मतदान होने पर एक छोटा लेकिन शक्तिशाली राज्य क्या कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे मिलर (58) ने डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर लेफ्टिनेंट गवर्नर के पद के लिए चुनाव लड़ा था। अमेरिका में लेफ्टिनेंट गवर्नर, गवर्नर के बाद राज्य का सर्वोच्च अधिकारी माना जाता है।

वाशिंगटनः भारतवंशी अरुणा मिलर मंगलवार को अमेरिका की राजधानी से सटे मैरीलैंड में लैफ्टिनेंट गवर्नर का पद संभालने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी राजनेता बन गईं हैं। अमेरिका के लाखों मतदाताओं ने मंगलवार को गनर्वर, सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और अन्य कार्यालयों के प्रमुख को चुनने के लिए मतदान किया था। मैरीलैंड हाउस की पूर्व डेलिगेट मिलर (58) ने डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर लेफ्टिनेंट गवर्नर के पद के लिए चुनाव लड़ा था। उनके साथ गवर्नर पद के लिए वेस मूर निर्वाचित हुए हैं।

अमेरिका में लेफ्टिनेंट गवर्नर, गवर्नर के बाद राज्य का सर्वोच्च अधिकारी माना जाता है। जब गवर्नर राज्य से बाहर होता है या सेवाओं में अक्षम होता है तो उनके स्थान पर यह भूमिका लेफ्टिनेंट गवर्नर संभालता है। यदि गवर्नर की मृत्यु हो जाती है, वह पद से इस्तीफा दे देता है या उसे किसी कारणवश पद से हटा दिया जाता है तो लेफ्टिनेंट गवर्नर, गवर्नर भी बन सकता है। मंगलवार शाम को मतदान खत्म होने के तुरंत बाद, मूर और मिलर को उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस दोनों ने मूर और मिलर के पक्ष में प्रचार किया था। मिलर ने जीत के बाद अपने भाषण में कहा, “मैरीलैंड, आज रात आपने राष्ट्र को दिखाया कि लोकतांत्रिक मतदान होने पर एक छोटा लेकिन शक्तिशाली राज्य क्या कर सकता है। आपने विभाजन पर एकता को चुना, अधिकारों को सीमित करने पर अधिकारों के विस्तार का रास्ता चुना। आपने वेस मूर और मुझे अपना अगला गवर्नर और लेफ्टिनेंट गवर्नर चुना है।”

टॅग्स :अमेरिकाहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट