रोमानिया से मुंबई के लिए 219 भारतीयों संग पहली फ्लाइट रवाना, बोले विदेश मंत्री- हम कर रहे हैं प्रगति, देखें तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 26, 2022 15:22 IST2022-02-26T15:16:32+5:302022-02-26T15:22:10+5:30

यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष के बीच विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने बताया कि यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हो गई है।

first flight to Mumbai with 219 Indians evacuated from Ukraine has taken off from Romania | रोमानिया से मुंबई के लिए 219 भारतीयों संग पहली फ्लाइट रवाना, बोले विदेश मंत्री- हम कर रहे हैं प्रगति, देखें तस्वीरें

रोमानिया से मुंबई के लिए 219 भारतीयों संग पहली फ्लाइट रवाना, बोले विदेश मंत्री- हम कर रहे हैं प्रगति, देखें तस्वीरें

Highlightsविदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने बताया कि यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें 24 घंटे ज़मीन पर काम कर रही हैं।

नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा है कि यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें 24 घंटे ज़मीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं। बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष जारी है, जिसपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में भारत सरकार लगातार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने की कोशिश में लगी है।

बता दें कि भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस देश लाने के लिए कीव स्थित भारतीय दूतावास लगातार एडवाइजरी जारी कर रहा है. ऐसे में शनिवार सुबह जारी की गई एडवाइजरी में दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी कि वे बॉर्डर पोस्ट पर भारत सरकार के अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना किसी भी बॉर्डर पोस्ट पर न जाएं। बता दें कि यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को फंसे हुए भारतीयों से "मजबूत, सुरक्षित और सतर्क" बने रहने की अपील की थी।

Web Title: first flight to Mumbai with 219 Indians evacuated from Ukraine has taken off from Romania

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे