लाइव न्यूज़ :

सीओपी26 में पहला मसौदा जारी, जानसन ने देशों से बाधाएं दूर करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: November 10, 2021 16:55 IST

Open in App

लंदन, 10 नवंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन बुधवार को ग्लासगो में जलवायु शिखर सम्मेलन में लौटे और जैसे ही समझौते के तहत पहला मसौदा जारी किया गया, उन्होंने सभी देशों से ‘‘सारी बाधाओं को खत्म करने का आह्वान’’ किया।

इस मसौदे को ‘कवर डिसिजन’ का नाम दिया गया। वार्ताकारों को उम्मीद है कि यह सीओपी26 वार्ताओं का निष्कर्ष निकलेगा और विकसित देशों को विकासशील देशों की मदद के लिए प्रोत्साहित करेगा। इसमें तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि को रोकने के मकसद से उत्सर्जन में कटौती के लिए एक केंद्रीय लक्ष्य तय किया गया है।

मसौदा जारी होने के बाद जॉनसन ने कहा, ‘‘अगर हम तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करना चाहते हैं तो हमें सभी बाधाओं को दूर करना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वार्ताकारों की टीम जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई के सभी वादों को पूरा करने के लिए सीओपी26 के अंतिम दिनों में एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं मंत्रियों और वार्ताकारों के साथ बैठक करूंगा और अब तक हुई प्रगति और कहां अंतराल को खत्म करना है, इस बारे में उनके विचार सुनूंगा। यह किसी भी देश के लिए बड़ी बात होगी और यह समय देशों को अपने मतभेदों को भुलाकर हमारी धरती और अपने लोगों को बचाने के लिए मिलकर काम करने का है।’’

जॉनसन ने पिछले सप्ताह ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।

अब तक सम्मेलन में कोयला आधारित बिजली उत्पादन को समाप्त करने, हरित प्रौद्योगिकी के वित्तपोषण और वनों की कटाई को रोकने सहित कई घोषणाएं की गई हैं। लेकिन, सम्मेलन में भाग लेने वाले लगभग 200 राष्ट्रों में वैश्विक तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के लिए समझौते पर सहमति नहीं बन पाई है।

जॉनसन के कार्यालय का कहना है कि जिन मुद्दों को अभी हल किया जा रहा है, उनमें ‘‘उत्सर्जन में कटौती पर राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के लिए एक साझा समय सीमा और देशों के लिए उनकी जलवायु कार्रवाई पर रिपोर्ट करने के लिए कोई परस्पर सहमत कार्यविधि’’ शामिल हैं।

अमीर देशों की ओर से जलवायु परिवर्तन के प्रति सर्वाधिक संवेदनशील देशों को अधिक धन देने के वादे भी किए गए हैं, वहीं विकासशील देशों ने इस दिशा में कम से कम काम किया है।

जॉनसन, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ वार्ता में गति लाने के प्रयास के तहत सरकारी अधिकारियों, वार्ताकारों और ‘सिविल सोसाइटी’ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। सीओपी26 सम्मेलन शुक्रवार को समाप्त होने वाला है, लेकिन बातचीत लंबी खिंच सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला