लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में ओमीक्रोन से पहली मौत : प्रधानमंत्री जॉनसन

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:35 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 13 दिसंबर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से देश की पहली मौत की पुष्टि की। वहीं, ब्रिटेन में वॉक-इन टीकाकरण केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं, जहां लोग टीके की बूस्टर खुराक पाने के इंतजार में थे।

पश्चिम लंदन में एक टीका क्लिनिक के दौरे पर, जॉनसन ने ओमीक्रोन स्वरूप के कम गंभीर होने को लेकर संतोष का भाव होने के खिलाफ चेतावनी दी और ओमीक्रोन से निपटने के उपायों के तहत अब और प्रतिबंध नहीं लगाने की संभावना से भी इनकार कर दिया। फिलहाल सरकार ने घर से काम करने का निर्देश दिया हुआ है।

जॉनसन ने संवाददाताओं से कहा, “दुख की बात है, लेकिन हां, ओमीक्रोन के चलते लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं और दुखद है कि कम से कम एक मरीज की ओमीक्रोन से संक्रमित होने की वजह से मौत की पुष्टि हुई है।”

उन्होंने कहा, “इसलिए, मेरे हिसाब से यह मानना कि यह वायरस का एक मामूली स्वरूप है, मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसे हमें भूलने की जरूरत है और बस उस तीव्र गति को पहचानने की जरूरत है, जिससे यह आबादी के बीच फैल रहा है। इसलिए, सबसे बेहतर होगा कि हम सब टीकों की बूस्टर खुराक लें।”

इससे पहले, बोरिस जॉनसन ने अत्यधिक संक्रामक स्वरूप की "भीषण लहर" की चेतावनी दी थी, जब उन्होंने रविवार रात टेलीविजन पर एक अत्यावश्यक संबोधन दिया था।

उन्होंने एक उन्नत ओमीक्रोन आपातकालीन बूस्टर अभियान की घोषणा की, जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी वयस्कों के लिए कोविड-19 टीके की तीसरी अतिरिक्त खुराक साल के अंत तक ले लेने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

जॉनसन ने कहा, “मुझे डर है कि अब हम नए स्वरूप, ओमीक्रोन के साथ अपनी लड़ाई में एक आपात स्थिति का सामना कर रहे हैं, और हमें अपने दोस्तों और प्रियजनों को सुरक्षित रखने के लिए टीका सुरक्षा की अपनी दीवार को तत्काल मजबूत करना चाहिए।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “किसी को भी किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए: ओमीक्रोन का ज्वार आ रहा है, और मुझे डर है कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि टीके की दो खुराक सुरक्षा का वह स्तर उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, जिसकी हम सभी को आवश्यकता है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि हमारे वैज्ञानिकों को विश्वास है कि तीसरी खुराक - एक बूस्टर खुराक - के साथ हम सभी अपनी सुरक्षा के स्तर को वापस ला सकते हैं।’’

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने सोमवार को दोहराया कि ओमीक्रोन स्वरूप "अभूतपूर्व दर से फैल रहा है" और संक्रमण हर दो से तीन दिनों में दोगुना हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा