लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 19:30 IST

Open in App

जकार्ता, 16 दिसंबर (एपी) इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने देश के लोगों एवं सरकारी अधिकारियों को विदेश यात्रा से परहेज करने का बृहस्पतिवार को आग्रह किया। विडोडो ने यह अपील देश में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का पहला मामला सामने आने के बाद किया। जकार्ता के एक अस्पताल का एक सफाई कर्मी ओमीक्रोन से संक्रमित मिला है।

मरीज में कोई लक्षण नहीं है और उसे एथलीट विलेज इमरजेंसी अस्पताल में पृथकवास में रखा गया है, जहां वह काम करता था। सरकार ने मार्च 2020 में कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए और विदेश से लौटने वाले इंडोनेशियाई लोगों के लिए यह पृथकवास इकाई बनाई है।

इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री बुदी गुनादी सादिकिन ने कहा कि यह मामला बुधवार को सामने आया। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और एक दूसरे से दूरी बनाए रखने सहित अनुशंसित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने जांच बढ़ाने और देश के टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी लाने का भी आह्वान किया।

बाद में, राष्ट्रपति जोको विडोडो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं लोगों और राज्य के अधिकारियों से स्थिति में कमी आने तक विदेश यात्रा करने से परहेज करने का आग्रह करता हूं।’’

इंडोनेशिया में बुधवार तक की स्थिति के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 42 लाख से अधिक मामले सामने आये हैं और 1,43,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला