लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के पहले मामले की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 13, 2021 17:40 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 13 दिसंबर पाकिस्तान में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के पहले मामले की पुष्टि हुई है। इस नए स्वरूप से कराची की एक महिला संक्रमित पाई गई है जिसका टीकाकरण नहीं हुआ है।

राष्ट्रीय कमान एवं संचालन केंद्र (एनसीओसी) ने 57 वर्षीय महिला के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि की है। महिला को कुछ दिन पहले कोविड के नए स्वरूप से संक्रमित होने के शक में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एनसीओसी ने ट्वीट किया कि इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान ने पुष्टि की है कि कराची के हालिया संदिग्ध नमूने में ‘ओमीक्रोन स्वरूप’ मिला है। उसने कहा कि यह पहला पुष्ट मामला है।

पिछले हफ्ते महिला को सबसे पहले जिस आगा खान विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसने भी पुष्टि की है कि जीन-सीक्वेंसिंग के जरिए महिला के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित होने का पता चला है।

बयान में अस्पताल ने बताया कि महिला अब घर पर है और ठीक है। उसमें कहा गया है कि अबतक अस्पताल में किसी अन्य मरीज के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।

इस बीच पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 244 नए मरीज मिले हैं तथा छह लोगों की मौत हुई है। इसके बाद कुल मामले बढ़कर 12,89,293 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 28,836 हो गई है।

अबतक 5.7 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है, जबकि 8.4 करोड़ लोगों का आंशिक टीकाकरण हुआ है। पाकिस्तान की कुल आबादी 22 करोड़ से ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला