लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में नवंबर में ओमीक्रोन का पहला मामला पाया गया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 22:32 IST

Open in App

लागोस, एक दिसंबर (एपी) नाइजीरिया में कोविड-19 के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का पहला मामला सामने आया है। पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका से पहुंचे यात्रियों में इस मामले का पता चला। देश के राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान ने बुधवार को यह जानकारी दी।

संस्थान ने अपने पहले के उस बयान को ठीक किया जिसमें कहा गया था कि अक्टूबर में लिये गये नमूनों में यह स्वरूप पाया गया है।

नाइजीरिया रोग नियंत्रण केन्द्र (सीडीसी) ने एक अन्य बयान में कहा कि अक्टूबर में पाया गया मामला डेल्टा स्वरूप का था - ओमीक्रोन नहीं जैसा कि पहले कहा गया था । इसमें कहा गया है कि पिछले हफ्ते देश में आने वाले तीन यात्रियों में पहली बार ओमाइक्रोन स्वरूप का पता चला था।

नाइजीरिया सीडीसी के महानिदेशक डा. इफेडायो अदेतिफा ने दूसरे बयान में कहा, ‘‘ये मामले दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के इतिहास वाले तीन व्यक्तियों में सामने आये।’’

नाइजीरिया पहला पश्चिम अफ्रीकी देश है जहां ओमीक्रोन का मामला दर्ज किया गया है। नाइजीरिया सीडीसी ने देश के राज्यों और आम जनता से सतर्क रहने का आग्रह किया।

ओमीक्रोन स्वरूप पर वैश्विक चिंता के बीच, नाइजीरिया सीडीसी के महानिदेशक ने संवाददाताओं से कहा कि देश उभरते संकट की स्थिति में सतर्क है। उन्होंने कहा, ‘‘हम निगरानी को बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं, विशेष रूप से बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना