लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में नए प्रकार के कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया

By भाषा | Updated: December 30, 2020 13:42 IST

Open in App

डेनवर (अमेरिका), 30 दिसंबर (एपी) अमेरिका के कोलोराडो में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। हालांकि संक्रमित व्यक्ति का कहीं की भी यात्रा का इतिहास नहीं है।

मामला सामने आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि नया वायरस राज्य में कैसे आया।

कोलोराडो के अधिकारियों के इस संबंध में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देने की संभावना है।

एल्बर्ट काउंटी के लोक स्वास्थ्य निदेशक ड्वेन स्मिथ के अनुसार कोलोराडो राज्य में नए वायरस का दूसरा संदिग्ध मामला भी सामने आया है। दोनों सिमला के एल्बर्ट काउंटी कम्युनिटी में काम करते हैं। दोनों में से कोई भी अल्बर्ट काउंटी का रहने वाला नहीं है। इससे यह आशंका है कि वायरस का नया रूप पूरे राज्य में फैल सकता है।

राज्य के गवर्नर जैरेड पोलिस ने इसकी पुष्टि की है।

कोरोना वायरस के नए स्वरूप के बारे में सबसे पहले ब्रिटेन में पता चला था।

कोलोराडो के डेनवर में 20 वर्षीय एक युवक में वायरस का नया प्रकार मिला है। उसे पृथक-वास में रखा गया है। युवक ने हाल-फिलहाल कहीं यात्रा नहीं की थी।

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोलोराडो राज्य की प्रयोगशाला ने वायरस का नया स्वरूप मिलने की पुष्टि की है और रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र को इस बारे में सूचित किया है।

ब्रिटेन में वैज्ञानिकों का मानना है कि वायरस का नया स्वरूप, पुराने स्वरूप से अधिक संक्रामक है।

कोलोराडो के स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक विज्ञप्ति में कहा कि टीकाकरण अभियान जारी है और उम्मीद है कि नए स्वरूप पर भी यह असरदार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?