लाइव न्यूज़ :

कनाडा पहुंची कोविड-19 टीके की पहली खेप

By भाषा | Updated: December 14, 2020 08:33 IST

Open in App

टोरंटो, 14 दिसंबर (एपी) कनाडा में फ्रीजर में पैक कोविड-19 टीके की शीशियों की पहली खेप पहुंच गई है।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें टीकों की शीशियों को विमान से उतारते देखा जा सकता है। कनाडा के स्वास्थ्य नियामक ने अमेरिकी दवा निर्माता फाइजर और जर्मनी के बॉयोएनटेक के टीकों को पिछले बुधवार को मंजूरी दे दी थी।

टीकों को देशभर में 14 वितरण स्थलों में भेजा जाएगा। ऐसी संभावना है कि सबसे पहले क्यूबेक प्रांत में टीका लगाना शुरू किया जाएगा।

कनाडा सरकार ने हाल में फाइजर और बॉयोएनटेक के साथ अपने करार में संशोधन किया है ताकि वे इस महीने 2,49,000 टीकों का वितरण कर सकें।

टीकों के पहुंचने के बावजूद ट्रूडो ने कनाडा के नागरिकों से अपील की कि वे मास्क पहनना जारी रखें, भीड़ से बचें और संक्रमितों के संपर्क में आने की जानकारी देने वाली सरकारी ऐप डॉउनलोड करें।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा समाचार है, लेकिन कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई समाप्त नहीं हुई है। अब और अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए।’’

कनाडा ने छह अन्य टीका निर्माताओं के साथ भी करार किया है और वह तीन अन्य टीकों की समीक्षा कर रहा है।

कनाडा ने कनाडाई नागरिकों की आवश्यकता से अधिक खुराकों का ऑर्डर दिया है और सरकार अतिरिक्त खुराक गरीब देशों को दान करने की योजना बना रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें