लाइव न्यूज़ :

शिकागो में मैकडॉनल्ड्स के बाहर गोलीबारी, एक बच्ची की मौत

By भाषा | Updated: April 19, 2021 08:36 IST

Open in App

शिकागो, 19 अप्रैल (एपी) शिकागो में मैकडॉनल्ड्स की एक इकाई के बाहर रविवार को गोलीबारी हुई, जिसमें सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।

शिकागो पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर जब घटना हुई, तब जॉन्टे एडम्स और उसकी बेटी जैसलिन होमान स्क्वेयर में मैकडॉनल्ड्स की पार्किंग में अपनी कार में थे।

मैकडॉनल्ड्स के एक कर्मचारी ने ‘सन टाइम्स’ को बताया कि एक अन्य कार से दो लोग उतरे और उन्होंने एडम्स की कार को निशाना बनाकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

पुलिस ने बताया कि बच्ची को कई बार गोली मारी गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची का पिता अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है।

इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना