लाइव न्यूज़ :

उत्तरी फिलाडेल्फिया में एक ‘ट्रांजिट स्टेशन’ के पास गोलीबारी, सात लोग घायल

By भाषा | Updated: February 18, 2021 08:24 IST

Open in App

फिलाडेल्फिया (अमेरिका), 18 फरवरी (एपी) उत्तरी फिलाडेल्फिया में एक ‘ट्रांजिट स्टेशन’ के पास बृहस्पतिवार को हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना ओल्नी के दक्षिणपूर्व पेंसिल्वेनिया परिवहन प्राधिकरण स्टेशन (एसईपीटीए) के पास दोपहर लगभग तीन बजे हुई। गोलीबारी में घायल हुए 71 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर है, उनके पेट में एक और पैर में कई गोलियां लगी हैं।

पुलिस ने बताया कि इनके अलावा अन्य छह लोगों को भी गोली लगी है, जिनकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने बताया कि दो आग्नेयास्त्र बरामद हुए हैं और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस आयुक्त डेनियल आउटलॉ ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जब्त हथियारों का इस्तेमाल इसी घटना में किया गया या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।’’

हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की गई है।

एसईपीटीए के एक प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी सड़क पर हुई थी और इसमें उनका कोई कर्मचारी हताहत नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक