अमेरिका में वर्जीनिया तट पर गोलीबारी की घटनाएं, दो लोगों की मौत: पुलिस
By भाषा | Updated: March 27, 2021 14:25 IST2021-03-27T14:25:43+5:302021-03-27T14:25:43+5:30

अमेरिका में वर्जीनिया तट पर गोलीबारी की घटनाएं, दो लोगों की मौत: पुलिस
वर्जीनिया (अमेरिका), 27 मार्च (एपी) अमेरिका में वर्जीनिया तट पर समुद्र किनारे गोलीबारी की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम आठ लोग घायल हो गए।
वर्जीनिया तट के पुलिस प्रमुख पॉल नेउडिगेट ने संवाददाताओं को बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे गोलीबारी हुई, जिसमें तकरीबन आठ लोगों को गोली लगी।
पुलिस प्रमुख ने बताया कि अधिकारी मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि एक अधिकारी ने वहां एक व्यक्ति को रोका और गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारी ने व्यक्ति पर गोली चलाई, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई।
नेउडिगेट ने बताया कि दूसरा व्यक्ति गोलीबारी की एक अन्य घटना में मारा गया।
अधिकारी ने कहा कि यह गोलीबारी की एक अन्य घटना थी, जिसकी जांच की जा रही है।
कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन गोलीबारी में उनकी संभावित भूमिका की अभी जांच की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।