लाइव न्यूज़ :

टेक्सास में लकड़ी का सामान बनाने वाली कम्पनी में गोलीबारी, एक कर्मचारी की मौत, पांच अन्य घायल

By भाषा | Updated: April 9, 2021 10:45 IST

Open in App

ब्रायन (अमेरिका), नौ अप्रैल (एपी) अमेरिका के टेक्सास के ब्रायन शहर में लकड़ी का सामान बनाने वाली एक कम्पनी ‘केंट मूर कैबिनेट्स’ में एक संदिग्ध ने गोलीबारी कर दी, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए हैं।

ब्रयान शहर की पुलिस ने एक बयान में बताया कि टेक्सास के लोला शहर के लैरी विंस्टन बोलिन (27) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जेल के रिकॉर्ड के अनुसार, बोलिन पर हत्या का आरोप लगाया गया है। जेल रिकॉर्ड में बोलिन के लिए कोई वकील सूचीबद्ध नहीं किया गया है।

ब्रयान के प्रमुख एरिक बुस्के ने पत्रकारों को बताया कि उनका मानना है कि संदिग्ध बंदूकधारी ‘केंट मूर कैबिनेट्स’ कम्पनी का कर्मचारी था।

उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि उसने अकेले ही घटना को अंजाम दिया। हमला देर रात करीब ढाई बजे किया गया था। अधिकारियों के घटनास्थल पहुंचने से पहले हमलावर वहां से फरार हो गया था।

टेक्सास के जन सुरक्षा विभाग ने ट्वीट किया कि घायल हुए पांच में से दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। संदिग्ध को पकड़ते समय एक कर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी भी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

ग्रिम्स काउंटी के शेरिफ डॉन सॉवेल ने बताया कि हमले के करीब दो घंटे बाद संदिग्ध हमलावर को ब्रयान के उत्तर-पूर्व में 40 किलोमटीर दूर एक छोटे शहर बेडियस से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ता हमला करने के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस ने लोगों से फिलहाल घटनास्थल से दूर रहने को कहा है।

कम्पनी की वेबसाइट के अनुसार, ‘केंट मूर कैबिनेट्स’ कम्पनी कैबिनेट बनाती है, उसके यहां 600 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

‘केंट मूर कैबिनेट्स’ के ब्रायन मुख्यालय में फोन किया गया, जिसे एक महिला ने उठाया। उसने कहा कि वह गोलीबारी के संबंध में कोई जानकारी मुहैया नहीं कर सकती।

टेक्सासा के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने गोलीबारी का शिकार हुए लोगों और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?