सैन जोस रेल यार्ड में गोलीबारी, कई मरे: अधिकारी

By भाषा | Updated: May 26, 2021 22:16 IST2021-05-26T22:16:30+5:302021-05-26T22:16:30+5:30

Firing in San Jose Rail Yard, many dead: Officers | सैन जोस रेल यार्ड में गोलीबारी, कई मरे: अधिकारी

सैन जोस रेल यार्ड में गोलीबारी, कई मरे: अधिकारी

सैन जोस (अमेरिका), 26 मई (एपी) अमेरिका के सैन जोस में बुधवार को रेल यार्ड में गोलीबारी हुई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी हुई है। इस घटना का संदिग्ध भी मारा गया है। शैरिफ के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

सांता क्लारा काउंटी शैरिफ के प्रवक्ता डिप्यूटी रूसेल डेविस ने कहा कि वह मृतकों और घायलों की सटीक संख्या नहीं बता सकते हैं।

उन्होंने कहा, “ मैं घायलों और मौतों की सही संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता, लेकिन मैं आपको बताऊंगा कि इस मामले में कई जख्मी हुए और कई मरे हैं।”

डेविस ने कहा कि पीड़ितों में वेली ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी के कर्मी भी शामिल हैं।

गोलीबारी रेल केंद्र पर हुई जो सांता क्लारा काउंटी शैरिफ विभाग से सटा हुआ है। यह एक पारगमन नियंत्रण केंद्र है जहां ट्रेने खड़ी होती हैं और एक रखरखाव यार्ड है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Firing in San Jose Rail Yard, many dead: Officers

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे